बेगुसराय, मार्च 6 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। पिछले करीब 50 वर्षों से उत्तर भारत, विशेषकर बिहार व नेपाल को राजधानी पटना, दक्षिण बिहार व पुरे भारतवर्ष से जोड़ने वाला , राज्य में गंगा नदी पर निर्मित प्रथम व एकमात्र रेल सह सड़क पुल राजेंद्र सेतु रहा है।उसके बाद श्रीकृष्ण सेतु बना । लेकिन ,उससे नाम मात्र ही यात्री ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। तत्कालीन रेलमंत्री ललित बाबू ने नेपाल व उत्तर बिहार की भौगोलिक संरचना व परिस्थितियों के मद्देनजर बरौनी से वाया हसनपुर-सकरी नई रेल लाईन के निर्माण की योजना बनाई थी। इस नये रेलमार्ग के निर्माण से बेगूसराय जिले के गढ़पुरा, छौड़ाही, खोदावंदपुर, चेरियांबरियारपुर, भगवानपुर, तेघड़ा और बरौनी प्रखंड के अलावा समस्तीपुर, दरभंगा और खगड़िया जैसे कई जिले के दर्जनों प्रखंडों के साथ-साथ नेपाल के लोग लाभान्वित होते। ...