बेगुसराय, मई 6 -- बरौनी। विक्रमशिला पुल के क्षतिग्रस्त होने से भागलपुर आने जाने वाले इस क्षेत्र के हजारों लोगों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। संजीव गुप्ता, हरिमोहन मिश्र, श्याम सुंदर मुरारका, चुन्नू गुप्ता, जितेंद्र झा आदि ने बरौनी से भागलपुर भाया मुंगेर पुल होकर चार से पांच ट्रिप डीएमयू ट्रेन चलाने की मांग की है। ताकि, उक्त रूट में सफर करने वाले लोगों को सहूलियत मिल सके। वैसे भी सड़क मार्ग से यात्रियों को आर्थिक, मानसिक व शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ट्रेन सुविधा से लोगों को राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- कहीं टूट ना जाए, बिहार के मुंगेर रेल-सड़क पुल पर भारी वाहनों की नो एंट्री; सिमरिया सिक्सलेन पुल से जाएं यह भी पढ़ें- जोगबनी-भागलपुर ट्रेन सेवा शुरू करने की उठी मांग, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...