बेगुसराय, जुलाई 27 -- बीहट। बरौनी सामुदायिक स्वाथय केन्द्र परिसर में आज शिविर लगाकर दिव्यांगों का यूडीआईडी कार्ड तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया जायेगा। बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार तथा बरौनी सीएचसी प्रभारी डा. राजीव कुमार ने बताया कि सिविल सर्जन के आदेश के आलोक में 28, 31 जुलाई एवं 3 अगस्त को शिविर का आयोजन होना है।हेल्थ मैनेजर संजय कुमार ने बताया कि शिविर की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...