बेगुसराय, अप्रैल 13 -- गढ़हरा(बरौनी)। बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार राजेंद्र रोड के दोनों छोर पर महापुरुषों के प्रतिमा लगाने की मांग स्थानीय बुद्धिजीवियों ने की है। लोगों ने कहा कि एक तरफ वाटिका चौक और दूसरे तरफ मिरचईया चौक के नाम से स्थानीय लोग इस स्थल को जानते हैं लेकिन यह दोनों नाम गुमनाम हो चुके हैं। यदि महापुरुषों या स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा स्थापित कर इस दोनों चौक का सौंदर्यीकरण किया जाए तो बरौनी की रौनक बढ़ेगी और आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा भी मिलेगी। यह भी पढ़ें- आंबेडकर प्रतिमाओं पर क्षत्र लगाने का पार्षदों ने दिया प्रस्ताव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...