बेगुसराय, अप्रैल 29 -- बरौनी। बरौनी रनिंग रूम में बुधवार को मंडल के परिचालन विभाग के अधिकारी व सलाहकार के संयुक्त तत्वावधान में सेफ्टी सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में कर्मचारियों में कार्यस्थल पर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना, रेल परिचालन में आने वाली तकनीकी व परिचालन संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। साथ ही, एसपीएडी यानी सिग्नल पास्ड एट डेंजर, रेल बर्न, जीडीआर जांच, हॉट एक्सल की पहचान व कार्रवाई, ब्रेक बाइंडिंग की रोकथाम, ट्रेन पार्टिंग से बचाव, एबीएस प्रणाली व विभिन्न प्रकार के पेपर लाइन क्लियर पर मुख्य रूप से फोकस किया गया। इस दौरान लोको पायलट, सहायक लोको पायलट व मुख्य लोको निरीक्षक ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सेमिनार के दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने अपने कार्य क्षेत्र में आने वाली वास्तविक समस्याओं व अनुभवों को भी साझा किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.