बेगुसराय, अप्रैल 25 -- बरौनी,निज संवाददाता। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय के तहत चलाई जा रही हर घर नल-जल योजना बरौनी नगर परिषद क्षेत्र में पूरी तरह पटरी से उतरती नजर आ रही है। खासकर वार्ड संख्या-4 की स्थिति चिंताजनक है जहां नल-जल योजना के तहत बनी तीन पानी टंकियां वर्षों से बंद पड़ी हैं। नतीजतन, भीषण गर्मी में लोगों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। इस पूरे इलाके में त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टंकियों के निर्माण के बाद शुरुआती दिनों में कुछ समय तक जलापूर्ति हुई, लेकिन जल्द ही तकनीकी खराबी व लापरवाही के कारण व्यवस्था ठप हो गई। अब हालत यह है कि करोड़ों की लागत से बनी ये टंकियां शोभा की वस्तु बनकर रह गई हैं। ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि कई जगहों पर स्टाफ को महीनों से ...