बरौनी में लाइन ब्लॉक से बिहार के छपरा, कटिहार व जयनगर की ट्रेनें होंगी रद्द
जमशेदपुर, अगस्त 7 -- टाटानगर और आदित्यपुर से बिहार के छपरा, कटिहार, जयनगर, मुजफ्फरपुर व अन्य स्टेशनों पर जाने वालों को परेशानी होगी, क्योंकि बरौनी के पास लाइन मरम्मत एवं अन्य परिचालन यंत्रों को अपग्रेड करने के लिए ब्लॉक होगा। टाटानगर और राउरकेला की ट्रेनें 30 सितंबर से 4 अक्तूबर तक दिन बदलकर अप-डाउन में रद्द होंगी। टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली बिलासपुर बक्सर साप्ताहिक एक्सप्रेस के साथ राउरकेला और जयनगर की ट्रेन को भी अप-डाउन में रद्द करने का आदेश हुआ है। ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा के साथ रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम में टिकट बुकिंग बंद कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, बरौनी रेल लाइन ब्लॉक को लेकर कोलकाता-गोरखपुर-पटना पुरी समेत देश के विभिन्न शहरों की सौ से ज्यादा ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसमें बिहार की दो दर्जन से ज्यादा लोकल ट्रेनें भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.