बेगुसराय, फरवरी 25 -- बरौनी। स्थानीय एपीएसम कॉलेज में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरौनी इकाई की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।इसमें आगामी कार्यक्रमों व कॉलेज से जुड़ी शैक्षणिक समस्याओं के निवारण के लिए आगे की रणनीति पर फोकस किया गया।वैठक को संबोधित करते हुए एलएनएमयू छात्रसंघ अध्यक्ष सह बेगूसराय विभाग संयोजक आलोक कुमार ने कहा कि कॉलेज की बरौनी डेयरी के निकट स्थित छात्रावास की जमीन पर भू माफियाओं की नजर है। भू माफिया के द्वारा हमेशा उस जमीन पर कब्जा करने का कोशिश किया जा रहा है। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन व कॉलेज प्रशासन चुप्पी साध रखी है लेकिन विद्यार्थी परिषद इस पर चुप नहीं बैठेगी। अगर जल्द उस जमीन की चहारदीवारी नहीं कराई गई तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। मौके पर प्रियांशु कुमार, विकास झा, अंकित कुमार, अनन्या, ...