बेगुसराय, मार्च 20 -- बरौनी। रहमतों और बरकतों का महीना रमज़ान खत्म होने वाला है। शुक्रवार को बरौनी में अलविदा जुम्मा की नमाज़ अदा की गयी। बरौनी में सभी मुस्लिम भाई मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे। वहीं 21 मार्च को ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारी की जा रही है। अलविदा जुम्मा का मतलब होता है कि जुम्मा को अलविदा कहना। रमज़ान महीने में चार जुम्मा यानी शुक्रवार पड़ते हैं। इसमें से आखिरी जुम्मे को अलविदा जुम्मा के रूप में जाना जाता है। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह से अपने व परिवार के लिए खास दुआ मांगते हैं। इसके साथ ही ईद मनाने की तैयारी जोरों पर है। बाजारों में भी जबरदस्त भीड़ दिख रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.