बेगुसराय, दिसम्बर 18 -- बरौनी। फुलवड़िया थाना पुलिस ने गुरुवार को बरौनी पश्चिम गुमटी 7 बी गड्ढे के निकट से लगभग 40 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के पॉकेट से एक पॉकेट डायरी बरामद हुई है।उसके अनुसार मृतक उड़ीसा का बताया जाता है। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए लगातार प्रयासरत बनी है। मृतक युवक की मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।घटना की जानकारी लगते ही फोरेंसिक टीम बेगूसराय द्वारा भी जांच पड़ताल की जा रही है।थानाध्यक्ष विजय सहनी ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की सघन छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.