बेगुसराय, मार्च 11 -- बरौनी। बरौनी बाजार में शॉपिंग मॉल को छोड़कर कहीं कोई शौचालय नहीं है। एकाध शौचालय है भी तो जीर्णशीर्ण हालात में है। नतीजतन शॉपिंग मॉल में खरीदारी करने आने वाली महिलाओं को ही शौचालय का लाभ मिल पाता है। लेकिन अन्य महिलाओं को काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है। जीर्णशीर्ण शौचालय की स्थिति इतनी बदतर है जहां महिलाओं का जाना संभव नहीं है। बरौनी नगर परिषद के गठन के तीन साल से अधिक बीत जाने के बाद भी इस ओर अभी तक कोई पहल नहीं की जा सकी है। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता रणवीर कुमार ने बताया कि इस ओर अविलंब कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...