बेगुसराय, जनवरी 22 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। आजादी के पहले बने ऐतिहासिक बरौनी फ्लैग स्टेशन को इन दिनों ठेके पर चलाया जा रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्टेशन परिसर अंधेरे में डूबा रहता है। इसका खामियाजा यहां चढ़ने और उतरने के लिए आने वाले पैसेंजरों को भुगतना पड़ता है। कई यात्रियों ने बताया कि यहां आने के बाद पैसेंजर टिकट के लिए टिकट घर में कोई नहीं मिलता है। समस्तीपुर जाने के लिए स्टेशन पर आए मधुशंकर चौधरी ने बताया कि आधे घंटे से टिकट खिड़की की ओर देखता रहा। सरोजनी देवी ने बताया कि धुरियान ट्रेन रात में आती है लेकिन जब वे ट्रेन पकड़ने आईं तो पूरा स्टेशन अंधेरे में डूबा हुआ था। पिछले तीन साल से स्टेशन ठेकेदारों के हवाले कर दिया गया है। इससे यात्रियों की फजीहत हो रही है। इस संबंध में संबंधित ठेकेदार से बात करने का प्रया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.