बेगुसराय, अप्रैल 16 -- बीहट,निज संवाददाता। जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण का दूसरा चरण गुरुवार को शुरू हुआ। बरौनी ग्रामीण के 14 ग्राम पंचायतों के कुल 79 राजस्व गांवों को कुल 324 गणना ब्लॉक में बांटा गया है। 330 प्रगणक तथा 55 पर्यवेक्षक तैनात किये गये हैं। प्रगणकों तथा पर्यवेक्षकों को कुल नौ बैच में बांटकर तीन दिनों का गैर आवासीय प्रशिक्षण उत्क्रमित मध्य विद्यालय असुरारी में शुरू किया गया है। बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि कोई परिवार छूटे नहीं तथा किसी परिवार की दोबारा गणना न हो, इसके लिए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को गणना ब्लॉक का नजरी नक्शा तैयार कर चौहद्दी की जांच करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- मकानों का सूचीकरण व गणना का कार्य आज से पोर्टल के माध्यम से खुद कर सकेंगे लोग बीडीओ ने बताया कि भाार...