बेगुसराय, जून 27 -- बीहट। बिहार के पंचायती राज विभाग के सचिव के निर्देश के आलोक में बरौनी प्रखंड की सभी 15 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस को लेकर ग्राम सभा होनी है। पंचायतों में ग्राम सभा के जरिये पंचायत के विकास को लेकर कार्ययोजना पर विचार विमर्श होगा तथा लोगों को क्रियान्वित हुई तथा होने वाले विकास योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। सभी पंचायत सचिवों को ग्राम सभा आयोजित करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। ग्राम सभा की अध्यक्षता मुखिया करेंगे तथा मुखिया की अनुपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता उपमुखिया करेंगे। बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस में मनाया जाएगा तथा पंचायत में क्रियान्वित हो रही विकास योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाएगी। यह भी पढ़ें- बरौनी प्रखंड की सभी पंचायतों में ग्र...