बेगुसराय, दिसम्बर 9 -- बीहट। बरौनी में पंचायत समिति की सामान्य बैठक आज बुधवार को नीरज सभागार में होगी। पंचायत समिति के कार्यपालक अधिकारी सह बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि बुधवार को होने वाली पंचायत समिति की सामान्य बैठक में प्रखंड-पंचायत विकास योजना पर विचार, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियान्वयन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति, मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के प्रस्ताव समेत अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श के उपरांत महत्वपूर्ण निर्णय लिये जायेंगे। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...