बेगुसराय, जुलाई 23 -- बरौनी। रेल प्रशासन ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए क्लोन स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि में विस्तार किया है। जानकारी के मुताबिक अब बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 31 जुलाई तक चलेगी और नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल 01 अगस्त तक चलेगी। विदित हो कि बरौनी से दिल्ली के लिए खुलने वाली अभी तक एक भी नियमित ट्रेन नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...