मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। त्योहार से पहले ही रेलवे की लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन से गुजरने वाली सभी प्रमुख ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं। स्पेशल और सुपरफास्ट के नाम पर चल रही ट्रेनों की हालत पैसेंजर से भी बदतर रही। सबसे बुरा हाल बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस (02569) का रहा। 103 किलोमीटर की दूरी तय करने में इसे 5 घंटा 24 मिनट लग गया, जबकि रेलवे ने इसके लिए 1 घंटा 50 मिनट का समय तय कर रखा है। वहीं दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल सुपरफास्ट (02569) को 89 किमी का दरभंगा से मुजफ्फरपुर का सफर तय करने में 4 घंटा 22 मिनट लगे, जबकि निर्धारित समय 2 घंटा 35 मिनट है। यह भी पढ़ें- चार घंटे लेट पहुंची आंनद विहार-जयनगर इसके अलावा नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस 3 घंटा 30 मिनट, गांधीध...