बेगुसराय, अप्रैल 22 -- बरौनी। देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा 21 अप्रैल से, 10 मई तक 2026 लीन प्रोत्साहन की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत लक्ष्य के विरुद्ध आपूर्ति करने वाले किसानों व सचिवों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक 100 फीसदी से अधिक दूध आपूर्ति करने पर किसानों को 4 रुपए व सचिव को, 1.50 रुपए दी जाएगी। 90 से 99 फीसदी तक दुध आपूर्ति करने पर किसानों को 3 रूपए व सचिव को 1.25 रूपए दी जाएगी।80 से 89.99 फीसदी तक किसानों को 2 रुपए व सचिव को 1 रूपए दी जाएगी। 70 से 79.99 फीसदी तक किसानों को 1 रूपए व सचिव को 75 पैसे दी जाएगी। आपूर्तित दुध के विपत्र अवधि का औसत फैट 3 फीसदी व एसएनएफ 8.2 फीसदी होना अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.