बेगुसराय, मई 6 -- बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी डेयरी द्वारा सदानंदपुर में मंगलवार को संगोष्ठी सह पशु मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने अपने मवेशियों के साथ हिस्सा लिया। प्रबंध निदेशक रविंद्र कुमार ने बताया कि इस आयोजन में किसानों को पशु प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें आधुनिक तकनीक व बेहतर पशुपालन पद्धतियों के प्रति जागरूक भी किया गया। मेले के दौरान दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों को संघ की ओर से नकद रकम देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा मेले में भाग लेने वाले सभी किसानों को प्रोत्साहन स्वरूप 500 रुपए का सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इससे किसानों में पशुपालन के प्रति उत्साह का संचार हुआ। मौके पर प्रभारी प्रबंधक, पशु चिकित्सक, ...