बेगुसराय, अगस्त 4 -- बरौनी,निज संवाददाता। बरौनी जंक्शन से न्यू बरौनी जाने वाले संपर्क पथ को रेल प्रशासन द्वारा विकास कार्य को लेकर बंद कर दिया गया है। इस कारण विगत एक साल से बरौनी से न्यू बरौनी और न्यू बरौनी से बरौनी आने जाने वाले यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। अब उक्त संपर्क पथ से आने जाने वाले रेलयात्रियों व रेलकर्मियों को बरौनी कॉलेज रोड होकर आना जाना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक रेल प्रशासन द्वारा बरौनी जंक्शन पर एक नंबर प्लेटफार्म का निर्माण कराया जा रहा है। उस प्लेटफार्म के रेलवे ट्रैक को न्यू बरौनी से मिलाने की भी योजना है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: उद्घाटन की बाट जोह रहा नवनिर्मित टिकट घर इस कारण बरौनी न्यू बरौनी संपर्क पथ को तोड़कर उस पर रेलवे ट्रैक बिछाने की योजना बनायी गई है और संपर्क पथ के अंतिम छोर से बनाये जाने की भी...