बेगुसराय, अप्रैल 25 -- बरौनी। जीआरपी ने शनिवार को बरौनी जंक्शन से दो भटकी लड़की को बरामद किया है। बरामद लड़की की पहचान दरभंगा घनश्यामपुर कन्हई निवासी 19 वर्षीय मनीषा कुमारी व 15 वर्षीय रुक्मिणी कुमारी के रुप में हुई है। जो घर से बिना किसी को बताए हुए निकल गई थी। लेकिन बरौनी रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी को भटकते हुए मिल गई। महिला हेल्प डेस्क बरौनी द्वारा इनके परिजनों को सूचना दी गई। और परिजनों के पहुंचने के बाद कागजी कार्रवाई के बाद दोनों लड़की को सौंप दिया गया। यह भी पढ़ें- झारसुगुड़ा आरपीएफ ने दो बालिकाओं का रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...