बेगुसराय, मार्च 27 -- बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी एलारसा के तत्वावधान में शुक्रवार को बरौनी जंक्शन स्थित क्रू लॉबी के समक्ष लोको रनिंग स्टाफ ने अपने लंबित मांगों के लिए एक दिवसीय धरना देकर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। अध्यक्षता शाखा के संयुक्त सचिव कॉम बिपिन कुमार ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लोको रनिंग स्टाफ हमेशा से रेलवे प्रशासन की मानवीय संवेदनहीनता का शिकार बनते रहे हैं। साथ ही, वेतन,भत्ते व भेदभावपूर्ण नीतियों का भी दंश झेलना पड़ रहा है। रेल प्रशासन हमेशा से रनिंग कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार करता आया है। लोको पायलट से 12 से 15 घंटे तक कार्य कराया जा रहा है। जबकि, रेलवे बोर्ड ने सख्त निर्देश दिया है कि सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, बल्कि मानवता के आधार पर भी रनिंग कर्मचारियों से 09 घंटे से अधिक कार्य नहीं लिया जाए...