बेगुसराय, मार्च 12 -- पेज 5::::::::गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। रेलवे क्षेत्र के अंतर्गत बरौनी-गढ़हरा मुख्य सड़क पर कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालक परेशान रहते हैं। इस मार्ग से रेलवे के एसी कोच में प्रयुक्त होने वाले चादर, कंबल आदि की ढुलाई हमेशा होती रही है। साथ ही, स्थानीय रेल सुपरवाइजर समेत रेलकर्मियों और आम राहगीरों का दिन-रात आवागमन होता रहता है। इस मुख्य सड़क के एक किनारे बड़ा पोखर और वाशिंग पिट है जहां रेल बोगियों की सफाई होती है और दूसरी तरफ बोगियों का अनुरक्षण प्लांट है जहां बोगियों का मेंटेनेंस होता है। लेकिन, मुख्य सड़क का मेंटेनेंस नहीं होने से आम राहगीर परेशान रहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.