बेगुसराय, जुलाई 11 -- बीहट। बरौनी प्रखंड तथा बीहट नगर परिषद के कुल सात केन्द्रों पर रविवार को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अवर निरीक्षक पद के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा होगी। सभी केन्द्राधीक्षकों के द्वारा परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। 11 बजे पूर्वाह्न से अपराह्न 1 बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षार्थी साढ़े नौ बजे से लेकर साढ़े दस बजे तक परीक्षाकेन्द्र में प्रवेश कर सकेंगे। बीहट के पीएमश्री महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वैदेही वल्लभ शरण बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय जैमरा, उत्क्रमित माध्समिक विद्यालय असुरारी, पपरौर उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पपरौर, बथौली तथा भारत सेवक समाज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरपुर को परीक्षा का केन्द्र बनाया गया है। यह भी पढ...