बेगुसराय, मार्च 13 -- गढ़हरा(बरौनी)। बरौनी के रास्ते स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। लखनऊ-गोरखपुर-छपरा-हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी-कटिहार के रास्ते काठगोदाम और ठाकुरनगर के मध्य एक स्पेशल ट्रेन 05030/05029 का परिचालन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी सं. 05030 काठगोदाम-ठाकुरनगर स्पेशल 15.03.2026 रविवार को काठगोदाम से 10.00 बजे खुलकर सोमवार को 02.05 बजे छपरा, 05.15 बजे बरौनी, 08.45 बजे कटिहार सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 20.40 बजे ठाकुरनगर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 05029 ठाकुरनगर-काठगोदाम स्पेशल दिनांक 18.03.2026 बुधवार को ठाकुरनगर से 10.20 बजे खुलकर 22.20 बजे कटिहार, गुरुवार को 01.15 बजे बरौनी एवं 05.15...