बरौनी के मल्हीपुर दक्षिण व पपरौर में सहयोग शिविर आज
बेगुसराय, जून 1 -- बीहट। बरौनी अंचल के मल्हीपुर दक्षिण तथा पपरौर में आज सहयोग शिविर आयोजित होना है। मल्हीपुर दक्षिण में पंचायत भवन में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर में डीएम व पपरौर में उत्सव हॉल में होने वाले सहयोग शिविर में जिला प्रभारी सचिव कुंदन कुमार एवं डीडीसी आकाश चौधरी मौजूद रहेंगे। बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि शत प्रतिशत मामले का निष्पादन की प्रक्रिया जारी है। दोनों पंचायतों में सहयोग शिविर की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मल्हीपुर दक्षिण में 1222 तथा पपरौर में 69 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मल्हीपुर दक्षिण में 90 प्रतिशत आवेदन राजस्व विभाग का प्राप्त हुआ है। यह भी पढ़ें- बरौनी के मल्हीपुर दक्षिण व पपरौर में सहयोग शिविर आज (नि.सं.) यह भी पढ़ें- सहरसा: 5 चिन्हित जगहों पर सहयोग शिविर का आयोजन कल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.