बेगुसराय, फरवरी 26 -- बरौनी। महामना नॉलेज कैम्पस परिसर में गुरुवार को बचपन स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीणा कुमारी, विद्यालय की निदेशक मीनाक्षी भारती, डॉ. हेमंत कुमार व सुश्री सुकेश कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने गीत, नृत्य व विविध रंगारंग प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों का मन मोह लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...