सुल्तानपुर, मई 31 -- गोसाईगंज। बरौंसा से पापरघाट और चौरासी बाबा धाम तक बन रही सड़क का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़े होने के कारण राहगीरों, श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली आठ किलोमीटर लंबी सड़क का कार्य दस माह पहले शुरू हुआ था, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो सका है। धर्मार्थ मार्गों के चौड़ीकरण योजना के तहत निर्माणाधीन इस सड़क को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। दो माह पहले लगभग छह किलोमीटर हिस्से पर डामरीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया था, जबकि शेष दो किलोमीटर मार्ग अभी भी अधूरा पड़ा है। बरौंसा से रामगढ़ के बीच अधूरी सड़क पर धूल, गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। मई माह में तेज हवाओं के चलते कच्चे हिस्सों से उड़ने वाली ...