धनबाद, अप्रैल 15 -- एएमपी कोलियरी प्रबंधन ने मंगलवार दोपहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बरोरा बस्ती के समीप स्थित अवैध खनन स्थल पर भराई कार्य शुरू कराया। इससे पहले सोमवार शाम और मंगलवार सुबह भराई कार्य के लिए पहुंची अधिकारियों की टीम को केंदुआडीह मंडल के कुछ तथाकथित ग्रामीणों के विरोध के कारण वापस लौटना पड़ा था। इसके बाद बरोरा बस्ती के ग्रामीण एएमपी कोलियरी के पीओ टीएस चौहान के साथ बरोरा थाना पहुंचे और थाना प्रभारी साधन कुमार के सहयोग से पुनः भराई कार्य शुरू कराया गया। इस दौरान पीओ टीएस चौहान के साथ मैनेजर पचन पांडे, राम दयाल उरांव, प्रेम कुमार राय तथा नोडल ऑफिसर नवल किशोर महतो मौजूद थे। यह भी पढ़ें- अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने उत्पादन व ट्रांसपोर्टिंग कार्य किया बाधित सुरक्षा व्यवस्था में बरोरा थाना के पुलिस अधिकारी प्राण कुमार महतो औ...