धनबाद, अप्रैल 5 -- बरोरा, प्रतिनिधि। सिंदुआटांड़ (दरीदा) में नरेश शर्मा के मारुति इको कार में संदेहास्पद स्थिति में मिली कार चालक शैलजानंद झा उर्फ चीकू का शव मिलने के मामले में बरोरा पुलिस ने शनिवार को हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। उक्त मुकदमा मृत चालक की पत्नी नेहा कुमारी (निमतल्ला, सोनारडीह निवासी) की लिखित शिकायत पर कार मालिक और मृत चालक के दोस्त सूरज रवानी (भटमुरना निवासी) के खिलाफ दर्ज की गई है। पुलिस को दिए गए शिकायत में मृत चालक की पत्नी नेहा कुमारी ने कार मालिक और पति के दोस्त पर हत्या करने का संदेह जाहिर की है। उक्त शिकायत के आधार पर बरोरा पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस मामले का अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार टुडू को बनाया गया है। इधर शव के पोस्टमार्टम के बाद भिसरा को सुरक्षित रखा गया है। पुलिस के अनुसार सु...