धनबाद, फरवरी 28 -- बाल विवाह मुक्त झारखंड और महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ बरोरा पंचायत में शुक्रवार को 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत 100 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित सभी महिलाओं ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे समाज से बाल विवाह जैसी कुरीति को जड़ से मिटाएंगी और अपनी बेटियों को बेहतर भविष्य के लिए शिक्षित करेंगी। इस अभियान को सफल बनाने में महिला पर्यवेक्षिका प्रीति कुमारी ने मुख्य भूमिका निभाई। उनके साथ आंगनबाड़ी सेविका रीना देवी व मीना कुमारी और पोषण सखी सुमन उरांव एवं करुणा कुमारी ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। साथ ही सहायिका ललिता देवी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.