धनबाद, मार्च 19 -- ईद,रामनवमी,दुर्गापूजा एवं छठ पर्व को लेकर बुधवार को बरोरा थाना परिसर में शांति समिति और पुलिस जन सहयोग समिति की सामूहिक बैठक हुई। बरोरा थाना प्रभारी साधन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित विभिन्न समुदाय के लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से सभी पर्व मनाने का निर्णय लिया। थाना प्रभारी साधन कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पर्व के दौरान सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। गलत अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रामनवमी के जुलूस में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। भड़काऊ और अश्लील गाना नहीं बजेगा। हर जुलूस के साथ पुलिस बल साथ रहेगी। बरोरा पुजसस के सचिव मिथलेश कुमार ने उपस्थित सभी लोगों को नवरात्र,ईद,रामनवमी एवं छठ की अग्रिम बधाई देते हुए लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्यो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.