धनबाद, जून 1 -- एएमपी कोलियरी अंतर्गत शताब्दी हाजिरी घर के समीप से गुजरी बरोरा-चिटाही पीसीसी सड़क दरार के साथ धंस गई। सड़क पर पड़ी दरार से धुआं भी निकल रहा है। जहरीला गैस के रिसाव की आशंका से लोगों में दहशत है। इस सड़क से आधा किलोमीटर की दूरी पर बरोरा व पियोर बरोरा बस्ती है, जहां दो हजार से अधिक की आबादी है। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम सड़क का उक्त स्थल गुब्बारे की तरह फूल गया और उससे धुआं निकलना शुरू हो गया। इसके बाद देर रात सड़क हल्की आवाज के साथ धंस गई। रविवार की सुबह धंसी सड़क को लोगों ने देखा। सड़क लगभग दो-ढाई फीट की गहराई में फट कर धंसी है। हालांकि इस घटना के बाद भी सड़क पर वाहनों की आवागमन जारी है, जो बेहद खतरनाक है। स्थानीय प्रबंधन ने फिलहाल उक्त स्थल को पेलोडर के बैकेट से दबा दिया है। सेफ्टी अधिकारी गोपाल रजक ने कहा कि संज्ञान में आ...