धनबाद, जनवरी 23 -- बरोरा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल बरोरा क्षेत्रीय सभागार में गुरूवार को क्षेत्रीय कल्याण समिति की बैठक महाप्रबंधक केके सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कल्याण समिति के सदस्यों ने रिजनल अस्पताल डुमरा बाघमारा में आपातकालीन चिकित्सा अविलंब बहाल करने, जर्जर हालत में अस्पताल की छतों की मरम्मत करने, ओपीडी में मरीज को बैठने के लिए कुर्सी, बेंच व्यवस्था करने, जीवन रक्षक सुई दवाई स्टॉक रखने, श्रमिक कॉलोनी की साफ-सफाई करने, एचएमएस के सैप में श्रमिकों के आश्रितों का नाम चढ़ाने, श्रमिक कॉलोनियों में नियमित रूप से पेयजलापूर्ति करने सहित अन्य मांगों को प्रबंधन के समक्ष रखा गया। प्रबंधन ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान प्रबंधन ने कल्याण समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रबंधन की ओर से एएमपी कोलिय...