विकासनगर, अक्टूबर 11 -- बरोटीवाला में शीतला नदी पुल के किनारे चल रहे हॉट मिक्स प्लांट के विरोध में ग्रामीण उतर गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट से निकलने वाले धुएं से आस-पास का वातावरण प्रदूषित हो गया है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। जिला पंचायत सदस्य सुमित नेगी ने कहा कि भले ही इस प्लांट को अनुमति मिली हो, लेकिन इसे किसी भी कीमत पर चलने नहीं दिया जाएगा। प्लांट के आसपास घनी आबादी, बगीचे और खेती की जमीन हैं। प्लांट से निकलने वाला धुआं और धूल लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल रही है। विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों को सांस लेने में तकलीफ हो रही हैं। सुमित नेगी ने कहा कि यदि प्लांट को अनुमति दी गई है, तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की जाएगी। जिन्होंने जनहित की अनदेखी करते हुए इसकी मंजूरी दी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.