बरैला महादेव का 70वां वार्षिक श्रृंगार महोत्सव 26 से
सोनभद्र, अगस्त 25 -- सोनभद्र। बरैला बाबा भोलेनाथ श्रृंगार समिति के तत्वावधान में बरैला महादेव का दो दिवसीय 70वां वार्षिक श्रृंगार महोत्सव 26 और 27 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। सावन माह के अंतिम बुधवार को होने वाले इस महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति के संयोजक विकास वर्मा ने बताया कि महोत्सव के प्रथम दिन बुधवार को बरैला महादेव का मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा। इसके साथ ही अखंड रामायण पाठ,आरती,भंडारे एवं प्रसाद वितरण तथा लोकगीत-भजन का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन गुरुवार को दोपहर बाद भव्य हवन एवं महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही बरैला महादेव के 70वें वार्षिक श्रृंगार महोत्सव का समापन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.