बेगुसराय, सितम्बर 22 -- छौड़ाही। थाना क्षेत्र के बारैपुरा गांव से पुलिस ने फरार चल रहे कुर्की वारंटी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते प्रभारी थानाध्यक्ष रौशन प्रसाद ने बताया कि थाना कांड संख्या 159/16 बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत वारंटी अर्जुन सहनी पे. स्व. बनारसी सहनी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...