बेगुसराय, अप्रैल 5 -- वीरपुर, निज संवाददाता। वीरपुर पश्चिम पंचायत के बरैपुरा गांव में रविवार को 24 वर्षीया निशा कुमारी ने फंदा लगा कर जान दे दी। वह प्रिंस कुमार झा की पत्नी थी। परिजनों ने बताया कि मामूली घरेलू मुद्दे पर सुबह में पति से उसका झगड़ा हुआ था। इससे वह नाराज थी। पति जब खेत में काम करने गया तो इसी बीच घर के पंखे से फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। अचानक महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। परिजनों ने बताया कि उक्त महिला को दो वर्ष व एक वर्ष के दो बच्चे हैं। अब उसके लालन-पालन पर संकट उत्पन्न हो गया है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...