बरेली, मई 31 -- भमोरा, संवाददाता। शुक्रवार रात बदायूं से बरेली जा रही रोडवेज बस बरेली-बदायूं जिलों की सीमा पर बनी पुलिया के पास असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए। जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हादसे का विवरण बदायूं के मोहल्ला बेगूसराय की मस्जिद के मौलवी इमाम गजाली मलिक ने बताया कि वह शुक्रवार की रात बरेली जाने को बरेली डिपो की रोडवेज बस में बैठे थे। आरोप है कि बस का चालक नशे में इधर-उधर बस भगा रहा था। बस कंडक्टर ने चालक को समझाने का प्रयास किया। चालक को नशे में बस चलाने की जानकारी उसने अधिकारी को दी थी। बस में सवार मेडिकल कॉलेज के चार-पांच छात्रों ने बस मलगांव रेलवे फाटक पर रुकवा दी और चालक से कहासुनी हुई। यात्रियों ने चालक को पिटने से बचा लिया, छात्र वहीं उतर गए। चालक किसी तरह बस लेकर रसूलपुर से आगे आया जह...