बरेली, अप्रैल 28 -- बरेली होकर पुर्णिया कोर्ट से आनंदविहार, सहरसा से आनंदविहार को स्पेशल बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। गर्मी के मौसम में यात्रियों को ट्रेन सफर में दिक्कत न हो, इसलिए रेलवे ने ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने की सूचना जारी कर दी है। पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार, आनंदविहार से सहरसा को दो स्पेशल चलाई जाएंगी। यह 26 अप्रैल से 16 जुलाई तक संचालित की जाएंगी।उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया, गाड़ी संख्या (05579/05580) पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल का संचालन 26 अप्रैल से 12 जुलाई तक संचालन होगा। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और रविवार को चलेगी। शाहजहांपुर, बरेली और मुरादाबाद स्टेशन पर भी ठहराव होगा। दूसरी ट्रेन (05575/05576) सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल है। य...