मथुरा, अप्रैल 8 -- मथुरा, सेंट्रल नारकोटिक ब्यूरो की कोटा टीम ने राया पुलिस के साथ कार्रवाई करते हुए बरेली हाईवे से ट्रक को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान नारकोटिक ब्यूरो की टीम ने तीन क्विंटल डोडा पाउडर बरामद किया है। पुलिस ने मौके से छह तस्करों को भी पकड़ा है। नारकोटिक ब्यूरो कोटा टीम ट्रक के साथ तस्करों को अपने साथ ले गई। सेंट्रल नारकोटिक ब्यूरो की कोटा टीम को सूचना मिली थी कि डोडा पाउडर से भरा एक ट्रक मथुरा के रास्ते होते हुए कोटा की ओर आने वाला है। इसी आधार पर टीम ने राया पुलिस के सहयोग से मंगलवार को बरेली हाईवे पर घेराबंदी की। दोपहर संदिग्ध ट्रक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने पुलिस टीम को देखकर ट्रक को मोड़कर भागने की कोशिश की। नारकोटिक ब्यूरो टीम और राया पुलिस ने ट्रक को राया कट पर घेरकर पकड़ लिया। ट्रक की तलाशी लेते ही टीम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.