मथुरा, मार्च 16 -- थाना राया अंतर्गत बरेली हाइवे पर राया-अलीगढ़ रोड पर शनिवार देर रात संदिग्ध हालत में खड़ी गाड़ी में चालक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने चालक को उपचार के लिये भर्ती करा मामले की जांच शुरु कर दी है। सही जानकारी चालक के होश में आने पर हो सकेगी। शनिवार रात दो बजे करीब यूपी डायल-112 से पुलिस को सूचना मिली। कॉल करने वाले शिकोहाबाद, फिरोजाबाद निवासी दिनेश बघेल ने पुलिस को अवगत कराया कि उसकी गाड़ी का चालक गाड़ी में बैंगन लेकर दिल्ली लेकर गया था। इसकी लोकेशन देखी तो उसकी लोकेशन बरेली हाइवे पर अलीगढ़ की ओर आ रही है और चालक से भी सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए यूपी डायल-112 पीआरवी व थाना प्रभारी निरीक्षक राया कर्मवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ तत्काल बरेली हाइवे पर अलीगढ़ की ओर गयी तो पुलिस टीम को गां...