बरेली हाइवे पर अनियंत्रित ट्रेलर ने ट्रक को मारी टक्कर
मथुरा, मई 25 -- बरेली हाईवे पर नींद की झपकी आने से अनियंत्रित हुए ट्रेलर ने ट्रक को टक्कर मार दी। स्टेयरिंग में पैर फसने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर लम्बा जाम लग गया। घायल को 108 एम्बुलेंस से बलदेव स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। महावन थाना क्षेत्र स्थित बरेली हाईवे पर चिंताहरण राजमार्ग पर रविवार दोपहर ट्रेलर चालक को नींद की झपकी आने से ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर ने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण की कि दोनों वाहन सड़क पर आड़े तिरछे हो गए। इससे सड़क के दोनों ओर का यातायात थम गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रेलर के चालक का पैर स्टेयरिंग में फंस गया। पुलिस ने क्रेन के माध्यम से दोनों वाहनों को अलग किया। चालक का पैर फसा होने के कारण उसे निकालने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.