बरेली, जून 2 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बरेली स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत डीडीपुरम स्थित कुष्ठ आश्रम की भूमि पर हुए निर्माण कार्यों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री को भेजी गई शिकायत में परियोजना से जुड़े अधिकारियों पर करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता और सरकारी धन की बर्बादी का आरोप लगाया गया है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन (विजिलेंस), आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) अथवा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच कराने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता अधिवक्ता चन्द्र प्रकाश का आरोप है कि स्ट्रीट वेंडरों के लिए लगभग 1100 वर्गमीटर भूमि पर 67 टीन शेड दुकानों के निर्माण पर करीब 3.02 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। निर्माण पूरा होने और भुगतान होने के बावजूद किसी भी स्ट्रीट वेंडर को दुकान आवंटित नहीं की गई। आरोप है कि करीब 18 मही...