बरेली, अगस्त 20 -- रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने को लेकर रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं कई में अतिरिक्त कोच लगेंगे। जिससे रक्षा बंधन पर यात्रियों को ट्रेनों में सफर करने को सीट की मारामारी नहीं रहेगी। 28 अगस्त को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। रक्षा बंधन को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशन ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। अप-डाउन 16 से अधिक ट्रेनें बरेली होकर निकलेंगी। (04330) हरिद्वार-लखनऊ, (04319) लखनऊ-हरिद्वार, (04321) बरेली-रुड़की विशेष ट्रेन,(4322) रुड़की-बरेली, (04319) बरेली-रुड़की व अन्य ट्रेनें शामिल हैं। इसी तरह से आनंदविहार से झारखंड, प्रयागराज, वाराणसी आदि शहरों के लिए स्पेशल हैं।आठ ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोचदिल्ली से पूर्वांचल के बीच मुरादाबाद होकर चलने वालीं आठ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगेंगे। यह भी प...