रामपुर, जून 21 -- ग्राम जाहिदपुर निवासी विष्णुपाल सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर अपने पुत्र अनिल कुमार और भतीजे महाराज सिंह के लापता होने की शिकायत की है। बताया कि दोनों 19 जून को बरेली में डीटीओ कार्यालय के पास दवा लेने मोटरसाइकिल से गए थे। दोपहर करीब तीन बजे अनिल ने फोन पर अलीगढ़ के पास होने और एक घंटे में घर पहुंचने की बात कही थी। इसके बाद दोनों के मोबाइल बंद हो गए। 20 जून तक उनका कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित ने प्रशासन से दोनों की तलाश कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...