देहरादून, मार्च 24 -- हरिद्वार। हरिद्वार की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने आठ साल पहले बिछड़े बेटे को खोजकर मां से मिलाया। बेटे को पाकर मां के आंसू छलक उठे। जानकारी के अनुसार पिता की डांट से नाराज होकर सोनू और मोनू घर से बिना बताए भाग गए थे। सोनू को तो टीम ने परिजनों से मिला दिया और अब मां ने अपने दूसरे बेटे को भी मिलाने की गुहार लगाई है। मंगलवार का दिन आठ वर्ष से अपने दो गुमशुदा बेटों से मिलने की आस में दर दर विभिन्न राज्यों भटक रही मां के लिए खुशियों को लेकर आया। बरेली, उत्तर प्रदेश की रहने वाली ममता उस दिन को जब भी याद करती है उसकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं। आठ साल पहले अपने पिता सुरेश के डांटने से नाराज होकर 6 वर्षीय सोनू और 4 वर्षीय मोनू घर से भाग गए थे और फिर कभी वापिस नहीं आए। हरिद्वार की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने ऑपरेशन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.