शामली, फरवरी 9 -- शंकराचार्य विवाद एवं यूजीसी के नए नियमों के विरोध में बरेली सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देकर चर्चाओं में आए निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री सोमवार को शामली कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम से मिलकर उन्हें योगदान आख्या दी और उनसे आरोप पत्र प्राप्त किया। उन्होंने अपने निलंबन को अंसवैधानिक बताते हुए आरोप पत्र का जवाब देने के लिए 30 दिन का समय मांगा। अलंकार अग्निहोत्री सोमवार को शामली पहुंचे। वह कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम अरविंद कुमार चौहान से मिले और सरकारी औपचारिकताएं पूरी कीं। डीएम ने उन्हें शासन की ओर से जारी आरोप पत्र रिसीव कराया। इस्तीफे के बाद शासन ने उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर शामली कलक्ट्रेट से सबंद्ध कर दिया था। इसी क्रम में वह सोमवार को शामली पहुंचे थे। डीएम से मिलने के बाद मीडियाकर्मियों स...