हल्द्वानी, मई 12 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। बरेली से नीब करौरी बाबा के दर्शन के लिए कैंची धाम अपने साथियों के साथ पहुंचे एक युवक की नैनीताल के भूमियाधार में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक ज्योलीकोट से आगे भूमियाधार के पास एक रिजॉर्ट को जाते वक्त खड़ी चढ़ाई में रैंप से युवक बाइक समेत नीचे गिर गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। जबकि मृतक के पिता ने बेटे के साथ आए लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक बिथरी चैनपुर बरेली निवासी 25 वर्षीय केशव भारद्वाज एक दवा कंपनी में एमआर था। बताया जा रहा है कि सोमवार को वह बरेली से अपने कंपनी के कुछ सीनियर साथियों के साथ बाबा नीब करौरी के दर्शन के लिए निकले थे। रात को ज्योलीकोट से ऊपर भूमियाधार के पास एक रिजॉर्ट को जाते वक्त केशव अपनी बाइक से गिर गया। गंभीर हालत में उसे नजदीक...