बरेली सिटी समेत कई स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चला
बरेली, सितम्बर 22 -- बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्ज्तनगर रेल मंडल ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मंगलवार को इज्जतनगर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। 'स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत' की थीम पर अभियान आयोजित किया गया। बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, कासगंज, हाथरस, फर्रुखाबाद, कन्नौज, रुद्रपुर सिटी, काशीपुर आदि स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवरब्रिज, शौचालय, नालियों और अन्य सार्वजनिक स्थानों की सफाई की गई। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशनों, आफिसों में चला स्वच्छता अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.